फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर और टीजीटी शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 10.25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पटेलनगर निवासी रियाज अहमद सिद्दीकी ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में मतवरिया रुद्रगढ़, मोतीगंज निवासी करण वर्मा और विमौर इमिलिया गुरुदयाल नगर कोतवाली निवासी अनूप कुमार पांडेय पर नौकरी का झांसा देकर रकम लेने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नियुक्ति के नाम पर 10.25 लाख रुपये लेने के बाद फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि करण वर्मा को सरकुलर रोड स्थित किराये के मकान और अनूप कुमार पांडेय को इमलती विसेन से गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें