फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा होकर चलेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें

Sun, 28 Sep 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पर्वों के सीजन में रेलवे ने यात्रियों को दो अमृत भारत ट्रेनों की सौगात दी है। दोनों ट्रेन गोंडा होकर चलेंगी। पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन छपरा-दिल्ली के बीच रविवार से शुरू कर दी गई है। दूसरी अमृत भारत विशेष ट्रेन सोमवार से दरभंगा-मदार (अजमेर) के बीच चलाई जाएगी। ये गैर वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन (05133) छपरा-आनंद विहार टर्मिनल बभनान 17:17 बजे, मनकापुर 18:00 बजे और गोंडा 18:40 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन दरभंगा-मदार (05587) मनकापुर 22:30 बजे और गोंडा से 22:52 बजे पहुंचेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें