फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिलावटी शराब बनाकर बेचने में महिला समेत दो आरोपी दोषमुक्त

Wed, 18 Sep 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मिलावटी शराब बनाने और बिक्री के अवैध कारोबार के मामले में संदेह से परे साक्ष्य के अभाव में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एक महिला समेत दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार मनकापुर कोतवाली पुलिस ने पांच सितंबर 2022 को क्षेत्र के ग्राम करोंदी में छापेमारी कर एक मकान में बिक्री के लिए मिलावटी जहरीली शराब बनाते हुए उसी गांव की रहने वाली महिला विद्या और मनीराम को पकड़ा था। पुलिस टीम ने मौके से यूरिया, नौसादर, लहन, बर्तन व 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम व भारतीय दंड संहिता के तहत केस दर्ज कर विवेचना की और अपराध का पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी विद्या और मनीराम के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। लेकिन ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष अपराध का संदेह से परे साक्ष्य न्यायालय में नहीं प्रस्तुत कर सका। मामले की सुनवाई के दौरान पत्रावली में संदेह से परे साक्ष्य न होने के आधार पर अपर जिला एवं न्यायाधीश प्रथम पूजा सिंह ने आरोपी विद्या और मनीराम को दोषमुक्त कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें