फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रक में आग, लदे सभी 364 सिलिंडर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ के गुडंबा स्थित एलपीजी के बॉटलिंग प्लांट से सिलिंडर लेकर आ रहे ट्रक के इंजन में शुक्रवार सुबह जरवल रोड के पास शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन

लपटें उठती देख चालक आबादी से दूर ट्रक गोंडा की ओर ले गया। इसके बाद वह छितौनी भुलियापुर गांव के पास सुनसान स्थान पर ट्रक खड़ा कर भाग निकला। पूरा ट्रक लपटों में घिर गया।
उस पर लदे सभी 364 सिलिंडर एक-एक कर जोरदार आवाज के साथ फटने लगे। पूरा क्षेत्र करीब 30 मिनट तक धमाकों से गूंजता रहा। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। सूचना पर कोतवाली करनैलगंज पुलिस समेत अग्निशमनकर्मी विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार, सिलिंडरों के टुकड़े 500 मीटर दूर तक खेतों में जाकर गिरे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को यातायात बहाल कराने में भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

गोंडा पुलिस के कप्तान विनीत जायसवाल ने बताया कि लखनऊ से सिलिंडर लेकर ट्रक गोंडा के सिविल लाइंस स्थित सूर्या गैस एजेंसी आ रहा था।
बहराइच के जरवल रोड के पास शाॅर्ट सर्किट से इंजन में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाई और आग का गोला बने ट्रक को लेकर भागा। अगर ट्रक आबादी के बीच रहा होता तो नुकसान बड़ा हो सकता था, लेकिन चालक ने सही कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें