मनकापुर। गांधी नगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार मौर्य (35) ने शुक्रवार देर शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जितेंद्र अपने पिता ओमप्रकाश मौर्य के साथ मोहल्ले में ही इंजन पार्ट्स की दुकान चलाते थे। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से बीमार थे। शहर के निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार को उनके पिता दुकान पर गए थे। बहन ममता व पत्नी आरती बाजार गई थीं। मां गायत्री घर के बाहर मवेशियों को चारा देने गई थीं। इसी दौरान जितेंद्र ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि जितेंद्र छह माह से सिर और सीने के दर्द से पीड़ित थे। बीमारी के चलते वह तनाव में रहते थे। थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। (संवाद)