फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परेशान कारोबारी बोले डीएम मैडम.. प्लीज बचाएं

Tue, 26 Dec 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को उद्योग, श्रम व व्यापार बंधु की बैठक में अयोध्या से लाकर जिले में छोड़े गए बंदरों के उत्पात का मुद्दा छाया रहा। इससे परेशान कारोबारी बोल उठे डीएम मैडम .. प्लीज इन बंदरों से बचाए। कारोबार चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैठक में मौजूद उद्यमियों व कारोबारियों ने शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही विद्युत संकट व बदहाल सड़कों से हो रही परेशानी को भी जोर शोर से उठाया।
सभी समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने भरोसा दिलाया कि इनके निस्तारण के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।
शहर के बहराइच रोड जानकीनगर में बंदरों के उत्पात की समस्या को अमर उजाला ने बीते दिनों जोरशोर से उठाया था। इसमें आसपास के लोगों ने अयोध्या से लाकर छोड़े जा रहे बंदरों से होने वाली परेशानियों को बताया था।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद कारोबारियों ने भी डीएम से कहा कि चौक से सटे राधाकुंड व मालवीय नगर व शहर के बहराइच रोड पर सबसे अधिक बंदरों का आतंक है। इस कारण उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
डीएम नेहा शर्मा ने बैठक में मौजूद उपायुक्त उद्योग बाबूराम से कहा कि वह बैंकों को अग्रसारित किए गए ऋण स्वीकृति के मामलों के निस्तारण की निगरानी स्वयं अपने स्तर पर सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ, एएसपी, उद्योग उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदूषण जनित कारणों पर रोक लगाने का निर्देश
जिला गंगा व वृक्षारोपण समिति की बैठक में शामिल डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के लिए बॉयोमेडिकल वेस्ट, नदियों की साफ-सफाई, पौधरोपण समेत नए व पुराने कार्यवृत्ति को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने प्रदूषण फैलाने के कारणों को चिह्नित कर उन पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही जियो टैगिंग पौधरोपण के लिए नए स्थल का चयन करने, सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद किए जाएं व बिना अनुमति के संचालित हो रहे ईंट भट्ठों को नोटिस देने का निर्देश भी दिया। बैठक में सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें