गोंडा। तीन आबकारी निरीक्षकों का स्थानांतरण शासन ने गैर जनपद कर दिया है। मनकापुर के आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को आजमगढ़, तरबगंज के आबकारी निरीक्षक अरुण सिंह को सीतापुर और सदर के आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव को अमरोहा भेजा गया है। सदर में आबकारी निरीक्षक का प्रभार वंदना केसरवानी को मिला है।