गोंडा। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल का मध्यांंचल विद्युत वितरण निगम से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में तबादला हो गया है। दीपक अग्रवाल फरवरी 2023 से जिले में तैनात थे। उनकी जगह पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन स्तर से किसी की तैनाती के बाद दीपक चार्ज से कार्यमुक्त होंगे।