गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल ने 12 चौकी प्रभारियों सहित 22 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सोनू कुमार को रोडवेज चौकी प्रभारी, राहुल मौर्य को पथरी बाजार चौकी प्रभारी, संदीप कुमार को सोनी गुमटी चौकी प्रभारी, योगेश यादव को मिश्रौलिया चौकी प्रभारी तथा नितिन उपाध्याय को सिविल लाइंस चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार अविनाश कुमार सिंह को कटरा बाजार थाने की धोबहा राय चौकी, राम प्रकाश चंद्र को मनकापुर की मछली बाजार चौकी, अजय कुमार यादव को जिगना बाजार चौकी, सावन कुमार सिंह को कोतवाली देहात की सालपुर चौकी, उपेंद्र कुमार सिंह को परसपुर की पसका चौकी, मयंक वर्मा को खोड़ारे थाने की गौरा चौकी तथा अरविंद कुमार को उमरी बेगमगंज थाने की नियावां चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह को तरबगंज थाना, शिवनाथ को धानेपुर, धीतेंद्र सिंह को खोड़ारे, अंकित सिंह को परसपुर, अजय कुमार तिवारी को कोतवाली नगर, साहेब कुमार को मनकापुर, सौरभ वर्मा को कोतवाली देहात तथा श्रवण कुमार त्रिपाठी को एएचटीयू में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और सुरेंद्र तिवारी को लाइन हाजिर किया गया है। (संवाद)