फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गैर जिला भेजे गए सात ज्वांइट बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ग्राम्य विकास विभाग ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर ज्वाइंट बीडीओ के तबादले किए हैं। जिले के सात संयुक्त खंड विकास अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी को गैर जिला भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में तैनात ज्वाइंट बीडीओ रामप्रवेश को सिद्धार्थनगर, आनंद कुमार श्रीवास्तव को अयोध्या, विकास कुमार मिश्र को रामपुर, श्रीकांत तिवारी को गाजीपुर, राजेंद्र नाथ को देवरिया, विजय कुमार को कुशीनगर व राम प्रकाश मौर्य का तबादला सुल्तानपुर के लिए किया गया है।
उधर, बाराबंकी से रवि कुमार गुप्ता व कानपुर देहात से प्रदीप कुमार सिंह को गोंडा भेजा गया है। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव सुधींद्र कुमार ने सभी को नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें