फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा जंक्शन के तीन और प्लेटफार्म से जल्द चलेंगी ट्रेनें

Sun, 08 Jun 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा जंक्शन पर जल्द ही तीन और प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। तीन नए प्लेटफार्म बनने से संख्या अब आठ हो गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ रेलखंड पर स्थित गोंडा उप मंडलीय दर्जा प्राप्त रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन से 52 जोड़ी यात्री एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। इसी के साथ सौ से अधिक मालगाड़ियों का आवागमन होता है। यात्री ट्रेनों की संख्या अधिक होने और प्लेटफार्म कम होने के कारण लखनऊ व गोरखपुर से आने-जाने वाली ट्रेनें अक्सर गोंडा स्टेशन से पांच या 10 किलोमीटर दूर के स्टेशनों पर रोक दी जाती हैं। इससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है। जब प्लेटफार्म खाली होते हैं तब ये ट्रेनें गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचती हैं। मौजूदा समय में गोंडा स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म से ही ट्रेनों का संचालन होता है। इस वजह से समस्या होती है। इसी के चलते रेलवे प्रशासन ने गोंडा स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या पांच से बढ़ाकर आठ करने का निर्णय लिया। वरिष्ठ सहायक मंडल अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तीन और प्लेटफार्म बनकर तैयार हैं। इंटरलॉकिंग के कार्य के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द काम पूरा करके नए प्लेटफार्मों से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें