गोंडा। कोहरे के प्रकोप से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ने लगा है। शनिवार को आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस घंटे विलंब से चली। इसके अलावा हरिद्वार स्पेशल छह घंटे, दरभंगा स्पेशल छह घंटे, जननायक एक्सप्रेस एक घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस दो घंटे, हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे देरी से चली। ऐसे में उक्त ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे। वहीं, शनिवार को एक जोड़ी अमृतसर स्पेशल ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।