फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनान में अमरनाथ व ग्वालियर एक्सप्रेस का ठहराव एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यात्रियों की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बभनान रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव करने का निर्णय लिया है। जिसमें अमरनाथ और ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों के ठहराव से करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

काफी समय से स्थानीय लोग रेलवे प्रशासन से जम्मूतवी और ग्वालियर की ओर जाने वाली ट्रेनों का स्टॉपेज करने की मांग कर रहे थे। इसी के मद्देनजर रेल विभाग ने कार्रवाई की है। एक सितंबर से गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस तथा ग्वालियर से बरौनी की ओर जाने वाली ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बभनान रेलवे स्टेशन पर होगा। गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि अमरनाथ एक्सप्रेस तथा ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बभनान स्टेशन पर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें