फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: त्योहारी सीजन में बेपटरी हुई ट्रेनों की रफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वालों की भीड़ ने रेलवे की संचालन व्यवस्था की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गोंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। गोंडा होकर गुजरने वाली 05735 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस शनिवार को निर्धारित समय से 16 घंटे देरी से पहुंची। 04527 सहरसा-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 10 घंटे 37 मिनट, 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस नौ घंटे, 04659 पूर्णिया-लुधियाना एक्सप्रेस आठ घंटे 37 मिनट, 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती एक्सप्रेस सात घंटे 25 मिनट और 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली एक्सप्रेस सात घंटे 13 मिनट की देरी से चली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें