गोंडा। बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से गिर जाने से एक यात्री की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रेन के गोंडा कचहरी से गुजरते वक्त एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई है।
राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। मृतक का नाम अजीत यादव (21) निवासी ग्राम बतरडीहा थाना विथान जिला समस्तीपुर बिहार बताया जा रहा है। वह बिहार सप्तक्रांति ट्रेन नंबर 12565 से समस्तीपुर से नई दिल्ली जा रहा था।