फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ओएचई में गड़बड़ी से ट्रेनें हुईं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ से गोंडा रेलवे स्टेशन के मध्य मौजापुर रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) में आई खराबी से डेढ़ घंटा तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। पोरबंदर एक्सप्रेस मैजापुर स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे से खड़ी रही। ट्रेन के खड़े होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ठंड और अत्यधिक कोहरे से ट्रेन देरी से चल रहीं हैं और यात्रियों को समस्या उठानी पड़ रही है। ऊपर से ओएचई लाइन में खराब होने से नई दिक्कत आ गई। जिससे मोरध्वज एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, बस्ती होकर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा बलरामपुर होकर जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन माल गाड़ियां ट्रेनें का संचालन प्रभावित रहा।
रेलवे कंट्रोल की सूचना पर टीआईडी (विद्युतीकरण विभाग) के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब विद्युतीकरण के तार को ठीक किया। तत्पश्चात डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया मैजापुर रेलवे स्टेशन के ट्रैक के ऊपर बिछी विद्युतीकरण तार में गड़बड़ी आ जाने के कारण ट्रेन के संचालन को प्रभावित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें