मसकनवा (गोंडा)। रेलवे स्टेशन व पश्चिमी गेट के बीच में गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस रविवार की शाम लगभग
6:45 बजे पर अप ट्रैक से जा रही थी। तभी अचानक एक सांड़ ट्रेन से टकरा गया। जिससे ट्रेन करीब बीस मिनट तक मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर खड़ी रही। वहीं, गेट बंद होने से सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। चालक की सूचना पर रेल कर्मियों ने पहुंचकर सांड़ को हटवाया। कुछ देर बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।(संवाद)