गोण्डा। होली त्योहार को देखते हुए ट्रेनों की भीड़ बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि नई दिल्ली, मुंबई, जम्मू तवी व लुधियाना से गोंडा आने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक जगह नहीं है। इन ट्रेनों के स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक के कोच अगले 4 माह तक के लिए अभी से फुल हो गया है।कुछ ट्रेनें 30 मई तक फुल है तो कुछ 3 जुलाई तक, ऐसे ही कुछ हाल गोंडा से नई दिल्ली, मुंबई, लुधियाना व अहमदाबाद सहित महानगरों को जाने वाली ट्रेनों का भी है। बावजूद इसके रेलवे ने भीड़ के मुताबिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ का यह आलम है कि यात्री को खाने व पानी पीने के लिए ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतारना किसी चुनौती से कम नहीं है। लंबी दूरी के स्टेशनों से गोंडा आने वाली ट्रेनें (अप साइड) गोरखधाम सुपरफास्ट ट्रेन के स्लीपर में 5 अप्रैल व थर्ड एसी में 23 मार्च तक फुल है।
वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर में 10 अप्रैल, थर्ड एसी में 18 जून, सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 10 अप्रैल, थर्ड एसी में 30 मार्च, शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर में 3 जुलाई, थर्ड एसी में 20 जून, आम्रपाली के स्लीपर 13 अप्रैल, थर्ड एसी 30 जून, हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन के थर्ड एसी 13 मार्च, कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर में 30 जून, थर्ड एसी 28 जून, अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 30 अप्रैल, एसी थर्ड एसी में 30 अप्रैल, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के स्लीपर में 30 मई, थर्ड एसी में 30 मई व अमरनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में 30 जुलाई व थर्ड एसी 3 जुलाई तक फुल हैं।
डाउन साइड ट्रेन भी हैं फुल
जिले से होकर चलने वाली लंबी दूरी की डाउनसाइड ट्रेन भी फुल चल रहीं हैं। इसमें गोरखधाम सुपरफास्ट के स्लीपर में 30 जून,थर्ड एसी में 5 अप्रैल, वैशाली सुपरफास्ट के स्लीपर में 30 जून, थर्ड एसी में 3 अप्रैल, सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 15 अप्रैल, थर्ड एसी में 30 मार्च, कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर में 30 जून, थर्ड एसी में 25 मई, अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 30 जून, थर्ड एसी में 26 मार्च, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के स्लीपर में 27 जून, थर्ड एसी में 27 जून व जम्मू तवी एक्सप्रेस में स्लीपर में 30 जुलाई, थर्ड एसी में 25 जुलाई तक ट्रेन फुल है।
- रेलवे बोर्ड से जो गाइडलाइन मिलती है। उसी के ही मद्देनजर ट्रेनों का संचालन होता है। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन बोर्ड के आदेश पर ही निर्भर करता है।
- मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रेलवे