गोंडा। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास चल रहे ट्रैक मरम्मत के कारण रेल प्रशासन ने दो पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा-गोरखपुर रेलखंड के गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक के मरम्मत का काम चल रहा है।
मरम्मत का काम पूरा होने तक रविवार को गोरखपुर से गोंडा व गोंडा से सीतापुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रविवार तक निरस्त कर दिया गया है।