फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा से गुजरने वाली नौ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सर्दियों में घने कोहरे को देखते हुए 14 जोड़ी ट्रेनों को आगामी एक दिसंबर से 90 दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। इसमें गोंडा से होकर गुजरने वाली नौ जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की देरशाम पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन नियमित हो सके, इसी के मद्देनजर 14 जोड़ी ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक व 90 दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसमें गोंडा से होकर चलने वाली 9 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
इनमें बरौनी से लखनऊ एक्सप्रेस, वाराणसी से गोंडा होकर बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी एक्सप्रेस, गोरखपुर से गोमती नगर एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कामाख्या से आनंद विहार एक्सप्रेस, बनमनखी से अमृतसर एक्सप्रेस व सहरसा से आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें