जांच के दौरान डीजी संरक्षा कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए।
गोंडा। रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (संरक्षा) बृजमोहन अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान ट्रेन का लोको (इंजन) खराब हो गया। अधिकारियों ने आनन-फानन में व्यवस्था कर उन्हें गोंडा रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। डीजी लखनऊ से निरीक्षण के लिए ट्रेन से गुरुवार की शाम गोंडा आ रहे थे। रास्ते में चौकाघाट के पास ट्रेन के इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई। साथ में चल रहे अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। विभाग के अधिकारी की कार से महानिदेशक को गोंडा लोको शेड भेजा गया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले सीनियर मंडल विद्युत अभियंता आशीष मद्धेशिया को 25,000 रुपये इनाम दिया।
बता दें कि महानिदेशक (सेफ्टी) बृजमोहन अग्रवाल 20 वर्ष पूर्व 2003 में लोको शेड गोंडा में सीनियर मंडल यांत्रिक अभियंता के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यांत्रिक अभियंता (प्लानिंग) राजेश अवस्थी ने रूटीन ओवरहालिंग डिपो व कैरेज विभाग का भी मुआयना किया।