फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाहन चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

विज्ञापन
वाहन चालकों को समझाती छात्राएं
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम व द्वितीय इकाई के विशेष शिविर में बृहस्पतिवार को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बरवलिया में संचालित विशेष शिविर के चौथे दिन के प्रथम सत्र में यातायात जागरूकता सड़क सुरक्षा विषय पर रैली निकाली गई। विद्यालय से परसपुर रोड होते हुए बस स्टॉप तक निकाली गई। वहां पहुंचकर एनएसएस स्वयंसेवकों ने आने-जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को सड़क पर चलने के नियम व यातायात के विषय पर लोगों को जागरूक किया।

प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह, शिव कुमार मौर्य, आजाद युवा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षित सिंह सूर्यवंशी, प्राध्यापक प्रवेश कुमार, शिव कुमार मौर्य, शैलेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्राओं को कराया योगाभ्यास
गोंडा। उच्च प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार में चल रहे रघुकुल विद्यापीठ के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ योगाचार्य सुधांशु ने किया। स्वयं सेवकों ने लक्ष्य गीत गाया। छात्राओं को विभिन्न आसन व प्राणायाम के बारे में बताया गया।

शिविर के द्वितीय पहर में नीलू पासवान, साक्षी राजपूत, लक्ष्मी सिंह, मनीषा सिंह, सुनीता गोस्वामी आदि ने जैविक हथियार पर निबंध लिखा। विधि सिंह, साक्षी मिश्रा, सिद्धि पांडेय, नेहा, माला, श्रद्धा आदि ने नशा उन्मूलन व दहेज प्रथा पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें