फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रैकिंग में गोंडा अवध में टॉप, प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

Thu, 03 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के भाजपा कार्यालय पर डाटा फीडिंग करते जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व अन्य। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और अमित शाह की रणनीति से राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिले तक कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार दिख रहा है। गोंडा पीएम की उम्मीदों पर खरा उतर गया। 30 जुलाई को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 4555 स्थानों पर 1,59999 लोगों ने सुना। जिसका डेटा व फोटो सरल एप पर अपलोड कर गोंडा संगठन ने अवध क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि समूचे उत्तर प्रदेश में हमीरपुर को पहला और गोंडा को दूसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद पूरे दिन भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अगुवाई में फोटो अपलोड किया। प्रदेश व क्षेत्र से लगातार हर घंटे मॉनीटरिंग की जा रही थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में पहले स्थान पर रहे हमीरपुर जिले में 6249 स्थानों पर कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। उसके बाद 4555 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर गोंडा दूसरे स्थान पर रहा।
इसी महीने पुनर्गठन की संभावना
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में संगठन की धार पैनी करने के लिए इसी महीने पुनर्गठन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। गोंडा में बतौर प्रेक्षक आईं सांसद नीलम सोनकर ने जिलाध्यक्ष के नामों के पैनल को और जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों की रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंप दिया है। जल्द ही किसी एक नाम पर मुहर लगकर प्रदेश से जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें