फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तिरंगे के अपमान की फोटो वायरल, दो गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें दो युवक मुस्कराते हुए दिख रहे हैं। इनमें से एक युवक राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता दिख रहा है। वायरल फोटो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। खरगूपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए उमानाथ शुक्ल निवासी भगवानदीन पुरवा व शिवशंकर के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत के दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें