फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चोर समझकर युवकों का सिर मुड़वाया, तीन पर मुकदमा

Tue, 17 Oct 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंड़ा। चोर समझकर तालिबानी सजा दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व नाई समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विगत 14 अक्तूबर को माधवपुर चक्कता गांव के पास संचालित ग्राहक सेवा केंद्र के सामने से एक अमानवीय वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दो लोगों को जबरन पकड़कर उनका सिर मुड़वाया जा रहा था और पीड़ित दोनों युवक हाथ जोड़कर छोड़ देने की विनती कर रहे थे। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एससीपीएम चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने जांच की तो पाया कि बनघुसरा निवासी सगे भाई अंकित पांडेय व शुभम पांडेय को माधवपुर चक्कता के पास ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अभिषेक शुक्ल व सतीश कुमार शुक्ल ने पकड़कर नाई सलमान से सिर मुड़वा दिया था।
सीएचसी संचालक का आरोप था कि दोनों युवको ने पांच हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया था, जिसका नगद पैसा और कमीशन नहीं दिया था। इसलिए सिर मुड़वाया गया। नगर कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली थी। वायरल वीडियो का संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभिषेक शुक्ल, सतीश शुक्ल व सलमान के खिलाफ अभद्रता, मानिहानि व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें