फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छेड़खानी के दोषी को तीन साल की सजा

Wed, 30 Aug 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बालिका से छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट के मामले में न्यायालय ने दोषी को तीन साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

पाॅक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंह व सुनील कुमार मिश्र के अनुसार कटरा बाजार इलाके के निवासी वादी ने चार जून 2017 को थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि उसकी 10 साल की बेटी घर में अकेली थी। तभी सलामत ने घर में घुसकर उससे छेड़खानी की। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। ट्रायल के दौरान पुख्ता सबूत मिलने पर न्यायालय ने सलामत को दोषी करार दिया। बुधवार को विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट मोहम्मद नियाज अहमद अंसारी ने सलामत को तीन साल साधारण कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। जुर्माने की आधी धनराशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें