फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों के तीन सचिवों से होगी रिकवरी

Mon, 23 Nov 2015 11:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता विभाग में साधन सहकारी समिति के तीन सचिवों पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। समिति का धन जमा न करने व सचिवों की ओर से दिए गए चेक बाउंस किये जाने के मामले में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


बभनजोत ब्लॉक की साधन सहकारी समिति केशवनगर ग्रंट के सचिव रामविलास सिंह पर विभाग की चार लाख रुपये की बकाएदारी है।

जबकि रुपईडीह ब्लॉक की साधन सहकारी समिति नारायनपुर माफी के सचिव  शिव दयाल शुक्ल की ओर से भेजा गया 1.5 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया।

इसी तरह वजीरगंज ब्लॉक की साधन सहकारी समिति वजीरगंज के सचिव फतेहबहादुर सिंह की ओर से 2.13 लाख रुपये का जारी चेक बाउंस हो गया।

सहकारी समिति का धन डेढ़ माह में जमा न होने से खाद व बीज के काम पर बुरा असर पड़ रहा है।

इस बाबत एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सचिवों से समिति के धन की रिकवरी किये जाने के साथ उन पर एफआईआर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें