फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अफसरों से जवाब तलब

Mon, 14 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
विज्ञापन
तहसील दिवस का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला स्तरीय तहसील दिवस से बिना सूचना के गायब तीन अफसरों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इन अफसरों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। जिला स्तरीय तहसील दिवस में 65 में से मात्र 2 शिकायतों का ही निस्तारण मौके पर हो सका है।
विज्ञापन


डीएम ने शेष मामलों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश दिया है। उतरौला तहसील में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम प्रीति शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री संदर्भ, जनता दर्शन, तहसील व थाना दिवसों के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण ऑनलाइन हो रहे है।

जिला स्तरीय तहसील दिवस से नदारद एक्सईएन पावर कारपोरेशन, नलकूप व पीडब्लूडी का वेतन काटने का निर्देश डीएम ने दिया है। इन अफसरों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय तहसील दिवस में 65 प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए आए जिसमें से दो मामलों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। शेष 63 मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को सौंप दिया गया है।

इस दौरान सीडीओ रवीश गुप्ता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री संदर्भ, जनता दर्शन, तहसील व थाना दिवसों के निस्तारण के तरीके बताए। इस अवसर पर एसपी सुधीर कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आशुतोष गुप्ता, पीडी वीरेन्द्र कुमार यादव व एसडीएम उतरौला रामकेर यादव आदि अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें