फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में तीन की मौत, चार जख्मी

Tue, 30 May 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर कुआंनो पुल के पास सोमवार देर रात बाइक व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में चचेरे भाइयों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर कलां गांव निवासी सुमित गुप्ता (23) सोमवार को चचेरे भाइयों उदयभान (13), दीपक (11) व चाचा अर्जुन (48) के साथ एक ही स्कूटी से बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव में शादी में गया था। जहां से आधी रात सभी स्कूटी से घर लौट रहे थे। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर कुआंनो पुल के पास सामने से आ रहे बलरामपुर के कोतवाली देहात के गनवरिया गांव निवासी बाइक सवार छोटू (20), देवा (17) व रागिनी (12) की बाइक से स्कूटी की भिड़ंत हो गई।
हादसे में सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को तड़पते देखा तो यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया खरगूपुर की जानकीनगर चौकी के प्रभारी दिवाकर मिश्र ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान सुमित गुप्ता व उसके चचेरे भाई दीपक और छोटू की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि स्कूटी व बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में सिर में गहरी चोट लगने से ही तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

सुमित के चाचा अर्जुन ने बताया कि शादी में रिश्तेदारों ने आधी रात घर लौटने से रोका था। मगर वह नहीं माने। अगर बात मान ली होती तो हादसे का शिकार न होते। अर्जुन ने बताया कि सुमित के बड़े भाई सूरज की वर्ष 2021 में बीमारी से मौत हो गई थी। सुमित की मौत से अब मां आशा व पिता देवीदीन के बुढ़ापे का सहारा छिन गया।
सुमित लखनऊ की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह लखनऊ में मां आशा व पिता देवीदीन के साथ रहता था। 26 मई को ही सुमित की शादी हुई थी। 27 मई की सुबह वह पत्नी रूबी को विदा कराकर घर लाया था। 28 मई को रस्म अदायगी के लिए रूबी मायके चली गई थी। चाचा अर्जुन ने बताया कि सुमित एक सप्ताह बाद रूबी को विदा कराने ससुराल जाने वाला था। मगर इसी बीच हादसे में सुमित की मौत से रूबी की मांग का सिंदूर ही उजड़ गया। हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें