गोंडा से लापता तीन बालिकाएं बहराइच में मिलीं
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन बालिकाएं 13 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थीं। लापता बेटियों के पिता ने 15 सितंबर को थाना नवाबगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार का लापता बालिकाओं को खोज निकाला। कोतवाल भानूप्रताप सिंह ने बताया कि बालिकाओं की तलाश के लिए एक टीम लगाई गई थी। बताया कि बुधवार को बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र के राजी चौराहे के पास से बालिकाओं को तलाश निकाला गया। बालिकाओं ने पूछताछ में बताया कि मां-बाप की डांट फटकार से वह सभी घर छोड़कर बहराइच चली गई थीं। कोतवाल ने बताया कि बालिकाओं को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।