फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डेंगू के तीन मरीज मिले

Mon, 29 Sep 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दयानंद नगर निवासी शिखर की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में एलाइजा जांच के लिए सैंपल दिया था। लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती मालवीयनगर निवासी शीलू देवी की डेंगू जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तरबगंज के टोकटोनवा निवासी संतोष कुमार की अयोध्या मेडिकल कॉलेज में डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला मलेरिया अधिकारी एसजेडए जैदी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मरीजों की पुष्टि होने पर उनके घर जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें