फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन की चपेट में आकर तीन मवेशी मरे, इंजन फेल

Wed, 07 Aug 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। मनकापुर -अयोध्या रेल लाइन पर ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत हो गई। वहीं इंजन का वैक्यूम फेल होने से घंटों तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

मनकापुर-अयोध्या रेल लाइन पर किशुनदासपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बस्ती से प्रयागराज जा रही मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने तीन मवेशी अचानक आ गए। ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मवेशी के टकराने से इंजन का पावर फेल हो गया। इससे ट्रेन घंटों खड़ी रही। काफी प्रयास के बाद भी इंजन ठीक नहीं हुआ तो लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। ट्रेन खड़ी होने से जहां यात्री परेशान हो गए वहीं किशुनदासपुर तथा नवाबगंज रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम लग गया। कटरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक अमित राज भारती ने बताया कि ट्रेन के इंजन से मवेशी के टकराने से इंजन में तकनीकी खामी आ गई है। दूसरा इंजन इंजन मंगवाया गया है। दूसरा इंजन के आने के बाद ट्रेन रवाना होगी। फिलहाल शाम सात बजे तक दूसरे इंजन के नहीं आने से ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें