नवाबगंज। कटी तिराहे के पास बृहस्पतिवार देर शाम प्रतिमा विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार नवाबगंज के सिरसा कॉलोनी निवासी पंकज मिश्र (28), पंकज पाल (18) व अजय पाल (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. राम मोहन सिंह ने बताया कि पंकज मिश्र के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उन्हें दर्शननगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया है। अन्य दोनों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं पहने थे। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)