फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छिनैती के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। छिनैती के मामले में पुलिस ने स्विफ्ट कार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कैमरे व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। बस्ती जिले के पैकोलिया क्षेत्र के निवासी शुभम गुप्त ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि 14 सितंबर को वह मछली बाजार स्थित करोहानाथ मंदिर में फोटो खींचने गए थे। लौटते समय मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर सामने से कार सवार चार बदमाश उनसे व साथी का बैग छीनकर भाग गए। बैग में कैमरे व मोबाइल थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीओ उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को ज्ञानीपुर रामप्रसाद स्थित आईटीआई मोड़ के पास से बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित सुकरौली निवासी मोहनलाल, करन और अभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें