फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी

Fri, 09 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली स्नातक की छात्रा से एक युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक के भाई ने अपने साथी संग मिलकर उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा ने दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में छात्रा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व वह रिश्तेदारी में नवाबगंज गई थी। वहां लौव्वावीरपुर गांव के रहने वाले विपिन कुमार यादव ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। तभी से फोन करके परेशान कर रहा है। आरोप है कि जब कॉलेज जाती है तो विपिन पीछा करता है। बीते पांच अप्रैल की रात आरोपी उसके घर पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो वह भाग निकला।
छात्रा का आरोप है कि विपिन के भाई ललित यादव और उसके रिश्तेदार विनय कुमार निवासी लौव्वावीरपुर थाना नवाबगंज घटना के बारे में किसी से भी जिक्र करने पर चेहरे पर तेजाब डालकर बर्बाद कर देने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर युवती को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें