फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यौन उत्पीड़न के आरोप की हो सीबीआई जांच

Tue, 09 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्षत्रिय युवा वाहिनी की बैठक मंगलवार को गांधी पार्क में हुई। इसमें भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। कहा गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए 90 दिन का पूरा समय देना चाहिए। जाट, खाप पंचायतें और विपक्ष पूरी तरीके से राजनीति कर रहा है, जिससे पुलिस की निष्पक्ष जांच होना संभव नहीं है। पदाधिकारियों ने गृहमंत्री से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। बैठक में अमित सिंह, लखेश्वरी, बृजेश कुमार सिंह, प्रो. शेर बहादुर सिंह, केबी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें