फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मॉल व काॅम्प्लेक्स में पार्किंग ही नहीं, जाम में पिस रही पब्लिक

Sat, 17 Feb 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर के पॉश इलाके में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बैंक समेत अन्य प्रतिष्ठान चल रहे हैं। इनके बेसमेंट में वाहनों की पार्किंग होनी चाहिए, लेकिन वहां दुकानें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लोग वाहन सड़क और पटरियों पर खड़ा करके खरीदारी करने चले जाते हैं। इसके चलते लगने वाले जाम में फंसकर लोग परेशान होते हैं। यह सिलसिला सुबह से शाम तक चलता है। जिम्मेदार अफसर रसूखदारों के खिलाफ अभियान नहीं चल पा रहे हैं। इससे शहर में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है।
शहर के विभिन्न जगहों पर करीब दर्जन भर बैंक हैं। इनमें किसी के पास पार्किंग नहीं है। ग्राहक सड़कों पर वाहन खड़ा कर बैंक में काम निपटाने जाते हैं। इससे सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है। यही नहीं, ज्यादातर शॉपिंग काॅम्प्लेक्स में भी पार्किंग नहीं है। प्रतिदिन इनके आगे सैकड़ों वाहन खड़े होते हैं। इससे भी जाम लगता है। इसके बावजूद मास्टर प्लान तैयार करने की कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र में शॉपिंग काॅम्प्लेक्स को कानूनी मान्यता देते हुए नक्शा पास कर दिया गया है। नक्शे में जितना एरिया शॉपिंग मॉल व काॅम्प्लेक्स के लिए दिया जाता है, उतना ही एरिया पार्किंग के लिए भी दर्शाया जाता है। जबकि धरातल पर तस्वीर कुछ और ही सि्थति बयां कर रही है। कई ऐसे शॉपिंग काॅम्प्लेक्स हैं, जिनके बाहर चार पहिया वाहन तक खड़ा करने के लिए जगह नहीं है। अफसर इस गंभीर समस्या से मुंह मोड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें