फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन घरों से 10 लाख की चोरी

Sat, 31 Aug 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
देहात कोतवाली के भुलभुलिया गांव में चोरी के बिखरा पड़ा सामान। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुलभुलिया गांव के तीन घरों में शुक्रवार रात चोरों ने एक लाख रुपये नकदी व गहने पार कर दिए। ताबड़तोड़ तीन घरों में चोरी से गांव के लोग सहम गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

भुलभुलिया डीहा निवासी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात घर के सभी लोग सो रहे थे। आधी रात को चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर कमरे से चार संदूक उठा ले गए। घर से 200 मीटर दूर केले के खेत में संदूक तोड़कर उसमें रखी एक लाख रुपये नकदी, सोने की चेन, अंगूठी, झुमका, हार, पायल व बिछिया समेत अन्य समान चुरा ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
दूसरी घटना में रवि प्रकाश के पड़ोस के ही अर्जुन सिंह के घर में छत के रास्ते घुसे चोर बरामदे में रखा गुल्लक उठा ले गए। जिसमें तीन हजार रुपये नकदी थी।

तीसरी घटना में भुलभुलिया अहिरन पुरवा में सेवानिवृत्त रेलकर्मी शिव बहादुर यादव ने बताया कि उन्होंने गांव के बाहर नया मकान बनवाया था। पुराने घर में रात में खाना खाने गए थे। तभी चोरों ने नए घर के गेट का ताला तोड़कर संदूक तथा आलमारी तोड़कर उसमें रखी एक लाख रुपये नकदी व तीन लाख के सोने-चांदी के गहने उड़ा दिए। तीन घरों में हुई चोरी से गांव के लोग सहम गए हैं। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें