फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो दुकानों से 25 हजार की चोरी

Tue, 24 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी अरविंद की पीपल तिराहे पर किराने की दुकान है। रविवार देर रात टिनशेड उखाड़कर दुकान में घुसे चोर गल्ले से 22 हजार रुपये चुरा ले गए। दूसरी घटना थाने के बाहर पान की गुमटी चलाने वाले राहुल दूबे के साथ हुई। राहुल ने बताया कि 22 नवंबर की रात चोरों ने उनकी गुमटी का ताला तोड़कर करीब 1500 रुपये का सामान व 1500 रुपये नकदी उड़ा दी। सीओ आनंद राय ने मामले की जानकारी मिली है, जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें