फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Mon, 31 Aug 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। रक्षाबंधन पर ससुराल गए कौड़िया के खम्हरिया गांव निवासी विपिन (30) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता पवन कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर विपिन पत्नी लक्ष्मी के साथ मोतीगंज के पंडित पुरवा बेसहुपुर स्थित ससुराल गया था। वहां से वह अपने साले तरुण के साथ बाइक से बीरेपुर गया था। लौटते समय फरेंदा-मोतीगंज मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर विपिन को लखनऊ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। साले तरुण का उपचार चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें