फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दीवार में उतरे करंट से युवक की जान गई

Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीवार में करंट उतरने से सोमवार को एक युवक की चपेट में आकर मौत हो गई। मामला परसपुर थाना क्षेत्र के चरसड़ी गांव का है। सोमवार को मनोज सिंह (37) घर में इंडक्शन (इलेक्ट्रिक चूल्हा) का तार स्चिव बोर्ड में लगा रहा था। तभी उसका हाथ दीवार में उतरे करंट से छू गया। इससे मनोज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने मनोज को परसपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें