फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 28 Apr 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी। नवाबगंज के बड़का पुरवा खड़ौवा गांव निवासी सुकई (20) ने सोमवार शाम घर के कमरे में छत के हुक से साड़ी से बने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में सदमे में है। मृतक के बड़े भाई धनीराम ने बताया कि सोमवार की शाम वह गांव के बाहर गए थे। वापस लौटे तो सुकई घर पर दिखाई नहीं दिया। तलाशने पर उसका शव घर के एक कमरे में छत के हुक पर बने फंदे से लटका मिला। बताया कि उनके माता-पिता का दस वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने दोनों भाईयों मनीराम व सुकई के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। एक सप्ताह पहले ही वह गांव आए थे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें