गोंडा। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को जिले के 16 ब्लॉकों में मिशन शक्ति यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सीख दी गई। सीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने मिशन शक्ति यात्रा में सामूहिक रूप से सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। बताया कि मिशन शक्ति 5.0 यात्रा के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया गया। डीसी एनआरएलएम जेएन राव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन की विद्युत, समूह, सूर्य, कृषि आजीविका व बैंक सखी ने इसमें प्रतिभाग किया। (संवाद)