बेलसर (गोंडा)। उमरीबेगमगंज के मंगुरा बाजार के खजुरी निधि निवासी पतराजी (60) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगुरा बाजार चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पतराजी पैदल जाते समय पीएचसी मंगुरा के पास बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, तरबगंज के बरसड़ा मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रगड़गंज चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया है। अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि चारों लोगों की हालत नाजुक थी। प्राथमिक इलाज के बाद चारों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। (संवाद)