शाहपुर (गोंडा)। करनैलगंज के पांडेय चौरा निवासी शिक्षक सत्यप्रकाश तिवारी (48) की रविवार दोपहर इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। वह बीते मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने घायल हो गए थे। साथी शिक्षक भास्कर द्विवेदी ने बताया कि सत्यप्रकाश निजी विद्यालय में पढ़ाने के साथ ही खेती करते थे। उनके परिवार में पत्नी अनुराधा (45), बेटा सौरभ (23), बेटी आंचल (18) व अंजली (17) हैं। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। (संवाद)