फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरएसएस में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का विशेष महत्व

Sun, 13 Jul 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका (गोंडा)। परसपुर के ग्राम लोहंगपुर के पूरे पंडित में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरु पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख अरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि संघ के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का विशेष महत्व है। इसमें स्वयंसेवकों की ओर से निधि समर्पण किया जाता है। उन्होंने संघ की स्थापना, क्रियाकलाप व वर्तमान परिवेश में राष्ट्र एवं संपूर्ण विश्व के लिए संघ की उपयोगिता पर चर्चा की। भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि संघ आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर है और किसी दूसरे से चंदा नहीं लेता। संघ से जुड़े लोग भी साल में केवल एक बार अपनी तरफ से दक्षिणा देते हैं, जिसे गुरु दक्षिणा कहा जाता है। इस अवसर पर मनोज पांडेय, संतोष पांडेय, रमेश पांडेय, पवन पांडेय, बाबूलाल पाठक, क्षितिज, शिखर, शिवांश, रमन सिंह, राजकुमार पाठक, अवशेष गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें