गोंडा। मोतीगंज के विद्यानगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता की बाइक 20 जुलाई को शहर में गुरुनानक पुलिस चौकी के समीप शॉपिंग मॉल के बाहर से चोरी हो गई थी। उसी दिन चौकी पर तहरीर देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय उन्हें टरका दिया। पीड़ित राजेश ने बताया कि उन्होंने शॉपिंग मॉल से सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाया। इसमें बाइक चोरी करते संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। फुटेज देने पर भी पुलिस बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही बाइक खोजने के दावे करती रही। थक-हार कर पीड़ित ने मनकापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शिकायत की। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)