मसकनवा बाजार के पास महुलीखोरी में टूटी सड़क। स्रोत: स्थानीय नागरिक
मसकनवा (गोंडा)। पहली बरसात ने ही चंद्रदीप से डुमरियागंज, गौराचौकी, मसकनवा, चौरी सिकंदरपुर मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। 11.69 करोड़ रुपये की लागत से बन रही ये सड़क मसकनवा बाजार के आगे महुलीखोरी के निकट उखड़ने लगी है। क्षेत्रीय नागरिक योगेंद्र वर्मा व आशीष कुमार ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की है। अवर अभियंता दिनेश कुमार का कहना है कि सड़क निर्माण मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। भारी बारिश से सड़क जहां पर उखड़ गई है, उसे ठीक कराया जा रहा है। (संवाद)