फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीसरे दिन भी जारी रहा पंचायत सचिवों का विरोध

Wed, 03 Dec 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कनौजिया के नेतृत्व में झंझरी ब्लॉक के सामने बुधवार को तीसरे दिन भी सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। ग्राम पंचायत समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद ने बताया कि 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल विकासखंडों में जमा कर देंगे। प्रदर्शन में लाल बहादुर सिंह, अरुण सिंह, खेमराज वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, मुकेश राव, जितेंद्र, रोहित, अरुणिमा, अपर्णा सिंह, कुसुम वर्मा, अनुपमा सिंह, शबाना परवीन आदि मौजूद रहीं। पसका संवाद के अनुसार, परसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर भी सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान सत्यप्रकाश, मनीष, जितेंद्र, सुनील, विजय प्रकाश, आलोक मिश्र, हिम्मत मौर्य, कीर्ति मौर्या, अंकित सिंह, शिवम उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें