फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिकायतों के निस्तारण की खुल गई कलई

Sun, 07 Jul 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवसों में देवीपाटन मंडल कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील ने सीधे शिकायतकर्ता को फोन कर अधिकारियों को चौंका दिया। शिकायतकर्ता की बात सुनकर उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ ही सतही रिपोर्ट लगाने से बचने की नसीहत दी। आलम यह है कि जिले में लगातार जनसुनवाई के बावजूद समाधान दिवसों पर शिकायतें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

महीने के पहले शनिवार को सदर तहसील में सीडीओ एम. अरुन्मोली व एसपी विनीत जायसवाल, करनैलगंज में एडीएम चंद्रशेखर व एएसपी राधेश्याम राय, तरबगंज में एसडीएम विशाल कुमार और मनकापुर में एसडीएम यशवंत राव ने कुल 586 शिकायतें सुनीं। कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील व डीआईजी रेंज अमरेंद्र प्रसाद ने करनैलगंज तहसील में विगत संपूर्ण समाधान दिवसों में हुई सुनवाई की हकीकत परखी। कमिश्नर ने एक शिकायतकर्ता के नंबर पर फोन किया तो पता चला कि सतही रिपोर्ट लगाकर समस्याओं का समाधान कर दिया गया। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने हर शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। स्पष्ट तौर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सही-सही किया जाए। जिससे किसी सक्षम अधिकारी या समाधान दिवस या थाना दिवस में वही शिकायत दोबारा न पहुंचे। कमिश्नर ने संबंधित शिकायतकर्ता को जल्द समाधान का भरोसा दिया।
सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। तरबगंज में भी शिकायकर्ताओं का तांता लगा रहा। चारों तहसीलों में कुल 586 शिकायतें आईं मगर सिर्फ सात का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, डीडीओ सुशील कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डीपीआरओ लालजी दूबे, पीडी चंद्रशेखर, सीओ सौरभ वर्मा और शिल्पा वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें